31orai05 31orai06उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को विकास भवन स्थित परिषद के कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसका संचालन जिलामंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 10 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय महा हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक को पुष्पेंद्र त्रिपाठी, शीलकुमार दूरवार ने भी संबोधित किया। हरीश कुमार राठौर ने बताया कि बैठक में तहसील व विकास खंड स्तर पर महा हड़ताल के लिए माहौल बनाने हेतु गेट मीटिंग आयोजित करने की रूपरेखा घोषित की गई। इसके तहत 3 अगस्त को ब्लाॅक रामपुरा, माधौगढ़, कुठौंद, जालौन, डकोर, कदौरा व नदीगांव में और 4 अगस्त को कोंच तथा महेबा ब्लाॅकों में गेट मीटिंगें की जायेगीं।
बैठक में ओमकार जादौन, मनोज गुप्ता, रामदत्त निरंजन, धर्मेंद्र भास्कर, महेंद्र निरंजन, प्रशांत यादव, ओम नारायण, मनोज चैरसिया, मिथलेश कुमार, जय नारायण श्रीवास्तव, मजबूत सिंह, गंधर्व सिंह, टीआर नामदेव, मनीष कुमार, ऋषि कुमार, मनोज वर्मा, मेहरबान सिंह, हृदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply