
उरई। तहसील कोंच क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमरौही खुर्द के कोटेदार की मनमानी एवं राशन वितरण न करने के विरोध में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टेªट उरई पहुंचकर धरना दिया और कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की।
ग्राम जमरौही खुर्द निवासी गयावती, ननकुरा, उर्मिला, शांति, रेखा, मिथला, गुड्डी देवी, राजवती, रीना देवी, लक्ष्मी देवी झुन्नो, मुन्नी देवी, मुला देवी, तुलसा, पारवती, कुसमा, रामकुमारी, रामकली, उमा, राजेश्वरी, राजाबेटी बरार, केशवती पाल, विमला, लाड़कुवर, राधा यादव, काशीराम बरार, अरविन्द्र बरार, सुनील, नारायण दास अहिरवार, अरविन्द्र कुमार अहिरवार, उमाशंकर आदि धरना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि एक ही परिवार के दबंग व असरदार व्यक्ति के द्वारा सरकारी राशन सामग्री हड़पी जा रही है। इसी परिवार के द्वारा गांव के प्राथमिक पाठ्य शाला की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। ग्रामीणों को आरोप था कि जमरौही खुर्द के कोटेदार राजेन्द्र यादव पुत्र मानसिंह यादव द्वारा अंत्योदय एवं बीपीएल योजना कें अंतर्गत वितरित होने वाला राशन नही बांटा जा रहा है। जबकि ग्रामीणों द्वारा तीन बार जिलाधिकारी को कार्यालय उरई में, तहसील दिवस कोंच में प्रार्थना पत्र दिए जा चुके है फिर भी आज तक गांव के लोगों को राशन सामग्री का वितरण नही किया गया जिसके चलते अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नही मिल पा रहा है। जब कोटेदार से राशन सामग्री वितरण करने की मांग की जाती है तो कोेटेदार द्वारा उपभोक्ताओं को गालीगलौज करके भगा दिया जाता है। उपभोक्ताओ का यह भी आरोप है कि कोटेदार द्वारा मिट्ट्ी के तेल में पानी मिलाकर बेचा जाता है। तमाम शिकायत के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। ग्रामीणों का आरोप था कोटेदार द्वारा गांव की प्राथमिक पाठ्यशाला की जमीन पर गोबर कूड़ा डालकर हैडपंप पर भी कब्जा कर लिया है। जिससे दूषित पानी पीने से बच्चों में संक्रामक रोग फैल रहे है। ग्रामीणों ने प्राथमिक पाठ्यशाला की जमीन को खाली कराने और कोटा निरस्त कर राजेन्द्र यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।







Leave a Reply