र
उरई। प्रदेश सरकार द्वारा होमगाडर््स के संबंध मे सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों पर अमल न किए जाने के विरोध में आज होमगार्ड के जबानों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।
आज यहां विकास भवन परिसर मेंजिले भर से एकत्रित हुए होमगार्ड के जवानों ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन जनपद जालौन के अध्यक्ष कौमेश द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार की उपस्थिति में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्य बहिष्कार किया। होमगार्डो ने ड्यूटी छोड़कर सरकार के विरूद्ध जोरदार नारेवाजी की। जिलाध्यक्ष कौमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि होमगार्ड के जबान बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रहे है। इसके बाद भी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पालन नही कर रही है। जिसके कारण अभी तक होमगार्डो को उनका हक नही मिल पाया है। जबकि सरकार उनकी मांगों के निराकरण के लिए अनेकों बार आश्वासन दे चुकी है इसके बाद भी उनकी मांगों को स्वीकार नही किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैए से आजिज आकर होमगार्ड के जबानों को पूरे देश में कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा और जब तक प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नही करती है तब तक होमगार्ड जबानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आज पहली अगस्त से पूरे जनपद में किसी होमगार्ड ने आमद नही कराई है। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को सभी होमगार्ड्स टाउन हाल मैदान उरई से बावर्दी एकत्रित होकर शहर के मार्च करते हुए कलेक्टेªट पहुंचेगे जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। आज कार्य बहिष्कार में बलराम शुक्ला, चरन सिंह, अभय कीर्ति, शिवशंकर, सीता शरन,आनंद कुमार, लखन प्रजापति, धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, भागीरथ, कैलाश अर्जुन, विजय यादव, सुरेश,फूल सिंह, विवेक, नवल, रमेश प्रसाद, गणेश प्रसादनरेन्द्र सिह, बलराम, शिवहरी, रामकुमार, लोकेन्द्र, श्याम बिहारी, मुनेश बाबू, गुड्डन महिला होमगार्ड, राजेश दुबे, सुनील कुमार, बब्लू, महेन्द्र शर्मा, ओम प्रकाश, डालचंद्र,जयप्रकाश, देवेन्द्र सिंह सेंगर, रघुराज सिंह परमार, राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह, भानसिंह, संतोष कुमार, जयवीर सिंह पाल, कैलाश, हरी सिंह आदि शामिल रहे।







Leave a Reply