0 आजम के श्लेखपाल समाज का सबसे गंदा व्यक्त्यि के बयान पर बिफरे लेखपाल
konch2कोंच-उरई। प्रदेश शासन के सर्वाधिक कद्दावर नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति बाले बयान को लेकर लेखपाल संवर्ग लाल है और आजम के खिलाफ आज तहसील में धरना देकर आजम मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये। लेखपालों ने आज तहसील दिवस होने के बाबजूद कार्य बहिष्कार कर अपना गुस्सा प्रकट किया, बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन गोरेलाल शुक्ला को सौंपा जिसमें कहा गया है कि मंत्री को लेखपालों को गाली देने का अधिकार किसने दिया। यह भी मांग की कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को मर्यादा में रहना सिखाया जाये।
उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज संघ की कोंच इकाई के तत्वाधान में आज तहसील के सभी लेखपालों ने तहसील दिवस के आयोजन में सहयोग न करते हुये कार्य बहिष्कार किया और धरना देकर उत्तरप्रदेश शासन के काबीना मंत्री आजम खां के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये उन्हें तमाम खरी खोटी सुनाईं। कहा कि आजम ने लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कह कर अपनी मर्यादा पार की है जबकि लेखपाल समाज का ऐसा व्यक्ति है जो शासन की किसानों व ग्रामीणों से जुड़ी समस्त योजनाओं व नीतियों के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा अपने भूलेख संबंधी कार्यों के अलावा अन्य विभागों के कार्यों में भी सहयोग करता है। लेखपाल संघ के स्थानीय अध्यक्ष प्रेमनारायण मिश्रा व मंत्री सुरेन्द्रसिंह ने कहा कि 29 जुलाई को मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील में पालिका भवन के शिलान्यास के दौरान मंत्री आजम खां अपने गैरजिम्मेदाराना उद्बोधन में श्लेखपाल समाज का सबसे गंदा व्यक्त्यि कह कर अपने पद की मर्यादा की सीमा लांघी है। जिस ऑटो रिक्शा वितरण को लेकर लेखपालों पर अभद्र टिप्पड़ी की गई उससे लेखपालों का बैसे भी कोई संबंध नहीं था। क्या वे लेखपालों को गाली देकर अपना वोट बढाने का मंसूबा पाले हैं, जबकि इस तरह की अमर्यादित भाषा से शासन, प्रशासन व सरकार की प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है। इस दौरान लाखनसिंह, सुरेशचंद्र खरे, महेश निरंजन, देवेन्द्र परिहार, नरेन्द्रसिंह, मुलायमसिंह, वीरसिंह, बलवानसिंह, कृष्णपाल सिंह, बलराम, हरीशंकर, प्रेमकिशोर, श्यामकुमार, रामकुमार निरंजन, रामसिंह निरंजन, अंकिता श्रीवास्तव, पूजा गौतम, याज्ञवाल्क्य, कमलकांत, मुलूप्रसाद, संजना कुमारी, प्रमोद पाठक, अशोक राजपूत, अंकुर कुमार, बशिष्ठ सहित आधा सैकड़ा लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply