0 कुल 37 फरियादें आईं, किसी का मौके पर निस्तारण नहीं
konch3कोंच-उरई। तहसील दिवस में आज एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने कड़े तेवर दिखाते हुये अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कार्यप्रणाली में सुधार लायें और तहसील दिवस में आने बाली शिकायतों को हर हाल में सप्ताह भीतर निस्तारित करें, अन्यथा की स्थिति में रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में निपटे आज के तहसील दिवस में आज कुल जमा 37 शिकायतें आईं जिसमें एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि इस मंच पर गरीब अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी उम्मीद के साथ आते हैं और जब उनकी समस्यायें अनिस्तारित रहती हैं तो शासन की मंशा भी कहीं न कहीं प्रभावित होती है अतः प्राथमिकता के आधार पर समस्यायें देखें ताकि लोगों का इन आयोजनों पर भरोसा बना रहे। स्थानीय कांशीराम कॉलोनी निवासी जमीला पत्नी अब्दुल रहमान ने प्रार्थना पत्र देते हुये कहा कि राजेन्द्र अहिरवार पुत्र गेंगेराम जबरन उनके आवास में कब्जा जमाये हैं। बलराम पुत्र मातादीन निवासी पडरी ने शिकायत की कि गांव के सरकारी हैंडपंप में एक व्यक्ति ने समर्सिबल पंप डाल कर निजी उपयोग में ले लिया है जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। गेंदोली निवासी वीरसिंह पुत्र पुनू जाटव ने शिकायत की है कि उसकी लड़की को 23 मई 2015 को अगवा कर लिया गया था लेकिन कई बार संज्ञान में डालने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। कस्बे की जयप्रकाश नगर निवासी पूजा पत्नी पवन अग्रवाल ने अपने पति, ससुर, सास पर एक लाख रुपया दहेज मांगने और दूसरी शादी की धमकी का आरोप लगाते हुये प्रार्थना पत्र दिया। तहसील दिवस में वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, जेई जल संस्थान एसके गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेशचंद्र, कोतवाली के एसएसआई अजयकुमार सिंह, थाना नदीगांव से एसआई अरविंद दुवे, थाना एट से रामविनोद, कैलिया से नवीन तिवारी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय से डॉ. शैलजा, बीईओ अजितकुमार यादव, जेई विद्युत वीपी शर्मा, सेनेट्री इंसपेक्टर नपा अभयसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply