cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नहर में नहाने गये तीन किशोर साथियों में से एक के डूब जाने का संदेह है। हालांकि उसका शव समाचार लिखे जाने तक बरामद नही हो सका था।
एट थाने के हरदुआ गांव में पिंडारी के तीन किशोरवय मित्र नहर नहाने के लिए पहुंचे। इस दौरान इनमें से एक किशोर जो कि हमीद चच्चाा का पुत्र बताया गया है। गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया। जबकि उसके मासूम साथी उसे डूबता देखकर घबरा गये और उसकी कोई मदद नही कर सकें। घटना की खबर आने के बाद पिंडारी में लोग गमगीन हो गये। पिंडारी के कई लोग नहर पर पहुंच गये हैं और डूबे किशोर को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply