उरई। नया पटेल नगर सिविल लाइंस में ज्ञानार्जन कम्प्यूटर सेंटर का उदघाटन जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यज्ञदत्त त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि कम्प्यूटर संचालन में दक्षता प्राप्त करके छात्र रोजगार की संभावनाओं के कई द्वार अपने लिए खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर का उपयोग आज के समय इतना गहन और व्यापक हो गया है कि कोई गतिविधि इस अवलंब के बिना संचालित नही हो सकती। उन्होंने सेंटर के निदेशक से कहा कि वे सामान्य कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ वेब डिजाइनिंग आदि का प्रशिक्षण भी छात्रों को देने की व्यवस्था करें तांकि वे कंप्यूटर को कैरियर बनाकर ज्यादा से ज्यादा आमदनी कर सकें।
समारोह के संरक्षक महाराज सिंह गुर्जर एडवोकेट, व्यवस्थापक प्रताप सिंह, प्रवेंद्र पाल सिंह और पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला, रविंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, अंशुमन सिंह सेंगर, यज्ञदत्त ओझा, सुभाष श्रीवास्तव, गंगाराम पाल, सुरेश पाण्डेय, जगजोत सिंह गुर्जर, रामकिंकर सिंह, अतुल दीक्षित, राजीव निरंजन, चै. नरेंद्र पाल सिंह, बृजपाल सिंह, रणवीर तोमर, श्रीकांत शुक्ला, बैकुंठ चतुर्वेदी, सुभाष श्रीवास्तव, अशोक वाष्र्णेय, बलकरन सिंह बंगरा आदि उपस्थित रहे।







Leave a Reply