cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ग्राम पंचायत कुअरपुरा में प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत की बैठक हुई जिसमें राजस्व समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष स्वयं प्रधान गोविंद सिंह को बनाया गया है। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को उपाध्यक्ष जबकि कंचन देवी, अंजनी कुमार और वीरेंद्र कुमार सदस्य बनाये गये हैं।
बैठक में लेखपाल रामदत्त निरंजन भी मौजूद रहे। पंचायत के 11 वार्ड सदस्यों में से 9 इसमें मौजूद थे। यह समिति गांव के भूमि संबंधी विवादों का गांव स्तर पर ही निस्तारण करा देने में सक्षम होगी।

Leave a Reply