cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शनिवार को जिला पंचायत की बबीना सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव में पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले रवाना कर दी जायेगीं। जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज स्वयं पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का जायजा कदौरा स्थित स्व. गफूर खां महाविद्यालय पहुंच कर लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी भी रहे।
इसी के साथ आज दोपहर पुलिस लाइन में सभी सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग भी की गई। चुनावी व्यूह रचना के तहत एक स्थैतिक, दो जोनल और 9 सैक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं। इनकी गाड़ियों में हाईटेक संचार व्यवस्था सहित अन्य सुसज्जितीकरण किया गया। मतदान के बाद मतगणना सोमवार को कदौरा के गफूर खां महाविद्यालय में ही कराई जायेगी। डीएम, एसपी ने महाविद्यालय के निरीक्षण में इस दृष्टिकोण से सफाई, सुरक्षा, बिजली, पानी सहित जरूरी इंतजामों की जानकारी ली और इनके लिए मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
वहीं मुख्य मतदान केंद्र बीआरसी बबीना में चारों बूथों की व्यवस्थायें भी डीएम, एसपी ने चैक कीं। इस दौरान उन्होंने पानी और भोजन व्यवस्था को देखा। डीएम ने कमरों में पंखें खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। बाद में दोनों सीनियर अधिकारी मुमताजाबाद बूथ पहुंचे। एडीएम आनंद कुमार, सीओ कालपी मनोज गुप्ता भी साथ रहे।

Leave a Reply