रामपुरा-उरई। पानी की मोटर से करंट लग जाने के कारण एक युवक की गुरुवार को सुबह कस्बे में मौत हो गई।
जवाहर नगर निवासी नीलेश (26वर्ष) पुत्र राधेश्याम सोनी अपने घर में नल से पानी भर रहे थे तभी अचानक पास में रखी मोटर के करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना भीषण था कि नीलेश की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीलेश का शव सील करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।







Leave a Reply