0 राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर दी काव्यांजलि
कोंच-उरई। बुंदेलखंड की अप्रतिम धरोहर, साहित्य जगत के पुरोधा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें यहां गहोई समाज द्वारा रचनाओं के माध्यम से भावसिक्त काव्यांजलि दी गई। इसी मौके पर गहोई नवयुवक मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई।
नगर के नामचीन साहित्यकार डॉ. हरिमोहन गुप्त की अध्यक्षता एवं गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल कस्तवार के संचालन में स्थानीय गहोई भवन के श्री मैथिलीशरण गुप्त हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बरुआसागर के कवि ओम दीक्षित पागल ने अपनी रचना बांचते हुये कहा, इंसा को इंसा के गले से मिलाना सीखो, शब्दों में माधुर्य भर सबको पिलाना सीखो…। संतोष तिवारी सरल ने अपनी बात बहुत ही सरलता से रखते हुये रचना पाठ किया, झूठ नींद का दुश्मन है रात्रि चैन हर लेता है, सत्य भले कुछ भी न दे अच्छी नींद तो देता है..। उदीयमान कवि संजीव सरस ने भी गुप्त की को समर्पित अपनी रचना बांची, फूल साहित्य का सुंदर सा खिलाया तुमने, प्रेम हिंदी से कितना, ये बताया तुमने..। ओंकारनाथ पाठक ने अपना व्यंग्य परोसा, यह सांप से नहीं उस पुलिस बाले से कांप रहा है.। मोहनदास नगाइच मोहन ने भी अपनी बात कुछ इस तरह से रखी, कहने बालों का कुछ नहीं जाता सहने बाले कमाल करते हैं, कौन ढूंढता है जबाब दर्दों का लोग तो बस सवाल करते हैं..। दोहरे चाल और चरित्र बाले उन लोगों जो आतंकियों की मौत पर उन्हें हीरो बनाते हैं, को लेकर नंदराम स्वर्णकार भावुक ने अपनी बात इस तरह कही, यहां का अन्न खाते हैं वहां के गीत गाते हैं, यहां आजादी पर मातम जश्न वहां का मनाते हैं, जो खुद को जान न पाये वो जानेंगे खुदा को क्या, मरे आतंकी गर कोई उसे हीरो बनाते हैं..। कवि दिनेश मानव, नरेन्द्र मित्र, प्रेम चैधरी नदीम, भास्कर माणिक्य, मधु नीखरा आदि की भी रचनायें काफी सराही गईं। इस दौरान रमेश लोहिया, सुरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप कठिल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, श्यामविहारी सोनी तीते, सुनील लोहिया, बलराम डेंगरे, अनुज गुप्ता, राजीव मोर, ब्रजेश लोहिया, अवधविहारी गुप्ता, कृष्णगोपाल पहारिया, सीताराम नगरिया, नवनीत गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ
मैथिलीशरण गुप्त के जयंती कार्यक्रम के दौरान गहोई नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष केके गहोई को ब्रजमोहन गुप्ता एवं शेष कार्यकारिणी के बरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद लोहई, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता हनी, मंत्री अभिषेक लोहिया, उपमंत्री पवन ऊमरी, कोषाध्यक्ष सौरभ इंदुरखिया, उपकोषाध्यक्ष मनोज रावत लोहई, संगठन मंत्री संजीव कस्तवार, मनोज मोर, शिवम लोहिया, आनंद कुचया, ऑडीटर अजय महतेले, प्रचार मंत्री मनीष सोनी, आकाश बिलैया, गौरी रेजा, मीडिया प्रभारी विशाल बहरे, आपूर्ति मंत्री आशीष चैधरी, योजना मंत्री शुभम इंदुरखिया को आनंद स्वरूप गुप्ता ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् श्रीकांत गुप्ता ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को न केवल गहोई समाज बल्कि राष्ट्र की धरोहर निरुपित करते हुये कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं और उपन्यासों से हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाई।







Leave a Reply