cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनपद न्यायालय के सभागार में बैंक बकायेदारों की प्री-ट्राॅयल बैठक आयोजित कराई गई जिसमें 800 से अधिक विभिन्न बैंकों के बकायेदार शामिल हुए। इनके और बैंकर्स के बीच जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल के निर्देशन में प्रारंभिक सुलह वार्ता प्री-लिटिगेशन के लिए गठित पीठ द्वारा कराई गई। इस पीठ में वरिष्ठ अपर जिला जज श्रीनाथ सिंह और सिविल जज सीनियर डिवीजन अलका भारती शामिल हैं। इसके अलावा नोडल अधिकारी अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला भी सुलह वार्ता में शामिल हुए।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार कंसल ने कहा कि सभी बकायेदारों को बैंक का ऋण हर हालत में जमा करना चाहिए। क्योंकि बैंक का धन राष्ट्रीय संपत्ति है जो समाज और राष्ट्र के विकास में निवेशित होता है। देखने में आया है कि इस जनपद में बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के बकायेदार मौजूद हैं। इन बकायेदारों पर कुछ हजार से लेकर लाखों रुपये तक का कर्जा चढ़ा हुआ है। किंतु वह अपनी आर्थिक तंगी के कारण समय पर कर्ज अदायगी न कर पाने की वजह से डिफाल्टर हो गये। ऐसे लोगों की मदद के लिए जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत प्री-लिटिगेशन स्कीम के अंतर्गत यह प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है जिसका लाभ उठाकर 13 अगस्त को आगामी लोकअदालत में वह ऋण से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
इस प्री-ट्राॅयल मीटिंग में सबसे ज्यादा मामले इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के बकायेदार उपस्थित हुए। इस अवसर पर उक्त बैंकों के शाखा प्रबंधक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply