06orai07उरई। जिला पंचायत की बबीना सीट के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार समूचे बबीना निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 60.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
बबीना जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को जिला पंचायत के नये अध्यक्ष के चुनाव का प्रवेश द्वार माना जा रहा है। जिसकी वजह से इस उपचुनाव में आज भारी कशमकश देखने को मिली। सबसे ज्यादा मत दिवंगत जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज की ननद आसना के लिए उनके गांव गुलौली में पड़े। इस गांव में 73 फीसदी मतदान हुआ। दूसरी ओर उनसे कड़ा मोर्चा ले रहीं नीलम पत्नी निर्दोष यादव के गांव तिरही में 59 प्रतिशत मत पड़े। लेकिन भाजपा उम्मीदवार प्रेरणा के गांव बबीना में मतदान काफी फीका रहा। इस गांव में केवल 42.26 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
प्रमुख गावों में मतदान की स्थिति इस प्रकार रही। गुलौली कुल मत 4167 पड़े मत 3042, बबीना कुल मत 5676 पड़े मत 2464, मुमताजाबाद कुल मत 689 पड़े मत 624, मुहारी कुल मत 912 पड़े मत 615, रैला कुल मत 1100 पड़े मत 744, इकौना कुल मत 1529 पड़े मत 859, ताहरपुर कुल मत 612 पड़े मत 393, तिरही कुल मत 1300 पड़े मत 882।

Leave a Reply