0 पखवाड़े भर जारी रहेगा झूला उत्सव
0 राग रागिनियां बिखर रहीं हैं रामलला सरकार के दरबार में
konch1 konch2कोंच-उरई। प्रथम स्वाधीनता समर का मूक साक्षी रानी झांसी का गुरुद्वारा कोंच का रामलला मंदिर आजकल पक्के संगीत की तानों से सराबोर हो रहा है। यहां कल शाम से शुरू हुये झूला महोत्सव में राग रागिनियां रामलला मंदिर के प्रांगण में उतर कर भगवान रामलला सरकार को रिझाने के जतन में लगी हैं। संगीत की शास्त्रीय विधा के जानकारों के अलावा भजन गायक भी यहां संगीत का ऐसा रस बिखेर रहे हैं कि बरबस ही श्रोता समुदाय भाव विभोर हो उठते हैं।
मंदिर के एकादश गद्दीधर महंत रघुनाथदास के सानिध्य में यहां रामलला मंदिर में झूला महोत्सव में बीती शाम शास्त्रीय संगीत की ऐसी तान छिड़ी कि श्रोता समुदाय आनंद के सागर में डूबते उतराते दिखे। कु. हर्षिता त्रिपाठी ने श्श्याम रे आ जइयो, जमुना किनारे मेरी सूनी हवेली..्य गाकर संगीत पर अपनी उम्दा पकड़ का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत के जानकार हरीश कुमार याज्ञिक ने राग यमन धु्रवपद चार ताल में वेद रटत ब्रह्म रटत शेष रटत शंभु रटत.. सुना कर सभी को मुग्ध कर दिया। उन्होंने तीन ताल में छोटा खयाल गाया, मेरी आली पिया बिन सखी..। हरकिशोर दूरवार ने, मन लागो मेरा यार फकीरी में.. सुना कर सभी को आनंदित कर दिया। वीरेन्द्र त्रिपाठी के गाये भजन झूला झूलत अवधविहारी संग में जनक दुलारी प्यारी.. की बहुत ही उम्दा प्रस्तुति दी। पुजारी गोविंददास ने तट सरजू के तीरे चलो सखि झूलत सिया रघुवीर.. बुद्धसिंह बुंदेला के भजन शिव शंकर भोले भाले इनके हैं सब खेल निराले.. पर लोग वाह वाह कर उठे। सोनू सोनी, रामप्रकाश दीक्षित ककरौली, आकाश राठौर, तनिश पाठक, दीक्षा त्रिपाठी, सौम्या त्रिपाठी, सरोज, मंगलदास बाबा आदि की प्रस्तुतियां भी लाजबाब रहीं। संचालन रामकृष्णसिंह परिहार ने किया। हारमोनियम पर हरीश याज्ञिक तथा तबले पर महेश व मथुराप्रसाद संगत कर रहे थे। महंत रघुनाथदास व महंत रामसेवकदास ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान नरोत्तम स्वर्णकार, इंदु तिवारी, अखिलेश बबेले सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply