cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। बाकई किसी ने सही कहा है कि न्याय गरीबों के लिये नहीं है बल्कि केवल दबंगों और पैसेबालों के हिसाब से चलता है। तीन दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरावती में एक गरीब व्यक्ति के घर की महिलाओं को कुछ दबंगों ने बुरी तरह पीटा और मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई तो अव्वल तो आज तक पुलिस मौके पर पहुंची ही नहीं है और लगता है कि दूसरे दबंग पक्ष से ऑब्लाइज होकर उसका रुख पीड़त के खिलाफ हो गया है। नतीजा यह है कि उक्त दबंग अब उस गरीब को रोज ही गालियां देता हुआ कह रहा है कि पुलिस में जाकर क्या उखाड़ लिया।
मामला गुजरी 3 अगस्त का है, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरावती में मेवारानी पत्नी ब्रजकिशोर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसके दरबाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, पड़ोस में रहने बाली सीमा पत्नी नवल किशोर कपड़े धो रही थी जिसके चलते अन्य लोगों को पानी भरने में दिक्कत आ रही थी। मेवारानी ने उससे कहा कि वह कपड़े यहां से हट कर धो ले तो और लोग भी पानी भर सकेंगे। उसका इतना कहना था कि सीमा उसके साथ गाली गलौच करने लगी। जब मेवारानी ने उसे गालियां देने से रोका तो सीमा और उसके घर की अन्य महिलाओं करमेरवाली पत्नी रामाधार, रामाधार की बेटियां रीता व रागिनी के अलावा रामाधार और उसके भाई बाबू ने मिल कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मेवा के चिल्लाने की आवाजें सुन कर उसका पति ब्रजकिशोर व उसकी बहू उसे बचाने आई तो उन लोगों ने उनको भी लात घूंसों पर लेकर पिटाई कर दी। इस मामले की सूचना उसी दिन मेवारानी ने कोतवाली पुलिस को दे दी थी लेकिन आज तक पुलिस मौके पर तो गई ही नहीं, उल्टा पीड़ित पक्ष को ही हड़काने का काम किया जा रहा है। ऐसे में न्याय की परिभाषा ही न समझ में आने बाली है और पुलिस की कार्यशैली पर संदेह होना लाजिमी है कि क्या वह दबंग पक्ष से किसी प्रकार उपकृत तो नहीं हो गई है।

Leave a Reply