cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाॅक जालौन अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के 1778 सहायक अध्यापकों की सूची तथा प्राथमिक विद्यालयों प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की संयुक्त अनंतिम वरिष्ठा सूची जिसमें 1961 शिक्षक, शिक्षिकाओं के नाम हैं बीआरसी भिटारा पर व संगठन के पास उपलब्ध हैं।
ब्लाॅक जालौन के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उक्त सूची का अवलोकन कर लें। किसी प्रकार की विसंगति प्रतीत होने पर वे बीआरसी पर या संगठन को प्रार्थनापत्र देकर यथाशीघ्र आपत्तियां दर्ज करा दें। जिससे सूची में संशोधन कराकर पदोन्नति की अग्रिम कार्रवाई यथाशीघ्र पूरी कराई जा सके। गौरतलब है कि लंबे समय से शिक्षकों के इंतजार के बावजूद पदोन्नति की प्रक्रिया विलंबित थी। इसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत के नेतृत्व मे बीएसए से भेंट की। इसके बाद आनन-फानन में वरिष्ठा सूची जारी करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया।

One response to “परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया के लिए कार्रवाई शुरू, विसंगतियों पर अतिशीघ्र दर्ज करायें आपत्ति”

  1. BRIJESH SHRIVASTAVA Avatar

    धन्यवाद सर।

Leave a Reply