cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई(जालौन)। महिला परिवार परामर्श केन्द्र उरई में दो पारिवारिक मामलों में समझौता कराया है। कस्बा व थाना कालपी के मोहल्ला दमदमा निवासी श्रीमती मायादेवी पुत्री वनबारीलाल सैनी का मोहल्ला गोपाल नगर जिला कानपुर नगर निवासी मोनू सैनी पुत्र राजनारायन सैनी के साथ समझौता हो गया है। इसी तरह श्रीमती रोशनी पुत्री शाकिर खान निवासी मोहल्ला प्रेम नगर उरई का अपने पति जकरूल हसन उर्फ शेरू पुत्र फैजुल हसल निवासी परसोला थाना राठ जिला हमीरपुर के बीच चल रहे विवाद का आपसी सुलह समझौते के आधार पर पटाक्षेप हो गया है। इस दौरान परामर्श केन्द्र से बाबू सिंह सेंगर, पवन मिश्रा, नसीम खान, गरिमा पाठक, अंजू शर्मा, ममता स्वर्णकार के अलावा महिला सिपाही माधवी देवी मौजूद रही।

Leave a Reply