konch5कोंच-उरई। आज सुबह कस्बे के मालवीय नगर इलाके में चक्की के पट्टे में दुपट्टा फंस जाने के कारण एक बारह बर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो जाने से पूरा इलाका गमजदा है। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ सुबह से ही खेल रही थी। जब वह बाहर से अंदर जाने लगी तभी यह हादसा हो गया।
कस्बे के मालवीय नगर में लालजी खान की आटा चक्की है। उसकी दो बेटियां थीं और दोनों ही हिलमिल कर रहती तथा साथ खेलती थीं। आज भी सुबह से दोनों बच्चियां हंस खिलखिला कर खेल रहीं थीं। लगभग साढे दस बजे छोटी बेटी खुशनुमा जिसे सभी प्यार से खुन्ना बुलाते थे, बाहर से अंदर की ओर जा रही थी तभी उसका दुपट्टा चक्की के पट्टे में फंस गया और उसी के साथ खुन्ना भी पट्टे में लिपट गई जिससे उसकी गर्दन कट जाने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। बताते हैं कि खुन्ना को दुपट्टा ओढने का बहुत शौक था लेकिन आज वही शौक उसकी मौत का कारण बन गया।

Leave a comment