उरई। सगाई की रस्म में भोगनीपुर जा रहे नगर के प्रतिष्ठित परिवार के लोगों पर आटा टोल टैक्स के दबंग कर्मचारियों ने हमला बोल दिया। उनकी तीन-चार गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं दबंगों ने इन लोगों की बुरी तरह पिटाई भी की। यहां तक कि महिलाओं पर भी हाथ उठाने में संकोच नहीं किया गया।

toll1नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स के आटा वैरियर पर कुछ समय से स्टाफ की दबंगी का कहर यहां से गुजरने वाले वाहनों पर टूटना आम बात हो गई है। लेकिन आज तो इसकी इन्तहा ही हो गई। बजरिया के पप्पू मुर्गा वाले अपने परिवार और मेहमानों के साथ अपने लड़के की सगाई के लिए भोगनीपुर जा रहे थे। आटा वैरियर पर टोल कर्मचारियों ने उनको रोका। इस दौरान एक कर्मचारी ने किसी महिला पर छींटाकशी कर दी जिस पर अन्य लोगों ने उसे फटकारने की कोशिश की। इसके बाद तो टोल का दबंग दस्ता एकजुट होकर हमला करने की मुद्रा में आ गया।toll2

जब तक वे लोग कुछ समझ पाते तब तक दबंगों ने गाड़ियों से नीचे घसीटकर उन्हें मारना शुरू कर दिया। महिलाओं को भी इसमें नहीं बख्शा गया। इस बीच उनकी गाड़ियों में लाठियां मारकर शीशे चूर-चूर कर दिए गए। तोड़-फोड़ के कारण गाड़ियों की खिड़कियों, बोनट और इंजन को भी नुकसान पहुंचा। आतंकित लोगों में इसके कारण चीख-पुकार मच गई। किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया।toll3उधर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक तांडव करने वाली टोल की दबंग टीम रफूचक्कर हो चुकी थी। पुलिस ने हमेशा की तरह पहले तो लीपापोती का प्रयास किया। लेकिन जब पीड़ित परिवार के लोग कार्यवाही के लिए अड़ गए तो पुलिस को मुकदमा लिखने के लिए तैयार होना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक थाने में पीड़ित परिवार तहरीर लिखने में जुटा था।

One response to “Big breaking: आटा वैरियर पर दबंग टोल टीम का कहर, सगाई के लिए जा रहे लोगों पर हमला कर गाड़ियां तोड़ीं, महिलाओं तक से की बदसलूकी”

  1. Vikas singh Avatar
    Vikas singh

    This is an absolute media creation and pack of lies. Ata toll barrier staff is as good as it should be. I myself cross it almost 10 times in a month so know it as good as anybody else . The problem is with the people who don’t want to pay the toll and put all kinds of pressure and bravado to avoid paying it. It’s almost routine that whenever a group of people cross it they throw their weight around. The one problem with the Ata toll barrier though is that they are not strict in following toll collection rules: just too many VIPs. The best solution to avoid such unwanted incidents is to give free passage to passenger cars and tax only commercial vehicles. Because in either case, it’s the big vehicles that damage the roads.

    Like

Leave a comment