उरई। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव काॅ. कमलाकांत वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को वामपंथी दल नोट बंदी के फैसले को लेकर हो रही परेशानियों के मददेनजर जनाक्रोश दिवस मनाने जा रहे हैं।
इसके लिए वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे भगत सिंह पार्क में इकटठे होंगे। इसके बाद मार्च निकाला जायेगा। काॅ. कमलाकांत वर्मा ने कहा कि देश में कारपोरेट घरानों की अरबों रुपये की बैंक बकायदारी पर सरकार मौन है लेकिन काले धन की समाप्ति के ढोंग के नाम पर नोट बंदी करके उसने जनता को परेशानियों से घेर दिया है। इसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी।






Leave a comment