cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कस्बा जालौन के पुरानी नझाई मोहल्ले में रविवार को एक साथ पांच गाय मृत पड़ी होने की खबर से सनसनी फैल गई। इन गायों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने का अनुमान है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने सतर्कता पूर्ण तत्परता दिखाई। प्रभारी निरीक्षक फुन्दन लाल लाव-लश्कर के साथ उस जगह पहुंच गये जहां गायें मरी पड़ी थीं और आसपास भीड़ का भारी जमावड़ा लगा था। उन्होंने लोगों से बात की इसके बाद फौरन ही गायों के शव सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिये। शव हट जाने से तनाव गहराने की आशंका टल गई।

Leave a comment

Recent posts