27orai02उरई। सोलह महीने से रेढ़र थाने की सफलता पूर्वक कमान संभाले देवेंद्र दुबे को विभाग से डबल बोनस नसीब हुआ है। उन्हें और कानपुर में इंटेलीजेंस के जेडओ कार्यालय में तैनात उनकी पत्नी सीमा द्विवेदी को एक साथ इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस कार्यालय में एसपी डाॅ. राकेश सिंह ने उनके कंधे पर इंस्पेक्टर के बैच लगाकर प्रतीकात्मक तौर पर पदोन्नति से नवाजा।
देवेंद्र दुबे और उनकी पत्नी सीमा दोनों ही 2001 बैच के यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात आदि जनपदों में रही। लंबे समय से वे हर जनपद में एसओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 16 महीने पहले जब जनपद जालौन में उनकी नियुक्ति हुई तो देवेंद्र दुबे को उनके शानदार करैक्टर रोल को देखते ही तत्कालीन एसपी ने उनको यहां भी सीधे रेढ़र एसओ का चार्ज सौंप दिया।
रेढ़र थाने की शोहरत बबाली थाने के रूप में रही है। लेकिन देवेंद्र दुबे की विशिष्ट कार्यशैली की वजह से पिछले 16 महीने से रेढ़र क्षेत्र इतना शांत हो गया कि अधिकारी यह तक भूल गये कि उनके अधिकार क्षेत्र में इस नाम का भी कोई थाना है। यूपी पुलिस में हाल में उपनिरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई तो अपने समूचे सेवा काल के बेदाग होने की बदौलत देवेंद्र दुबे को बेहिचक इसमें स्थान दे दिया गया। इस मामले में वे और भी ज्यादा भाग्यशाली रहे कि उनकी पत्नी सीमा द्विवेदी भी उनके साथ ही इंस्पेक्टर बन गई हैं। वैसे भी दोनों एक ही बैच के उपनिरीक्षक हैं।

Leave a comment

Recent posts