उरई। कुईया रोड से 24 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। आशंकित परिजनों ने पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देकर उसका पता लगाने की गुहार लगाई है।
इंदिरा नगर कबीर आश्रम के पास का निवासी उपेंद्र कुमार वर्मा कल्लू अपने भाई के साथ 14 मार्च को तिलक कराने मोठ झांसी गया था। शाम को वापस लौटने पर उसने भाई से कुईया रोड पर गाड़ी रुकवाई और कहा कि तुम चलो। वह कुछ देर में दोस्त से मिलकर आता है तब से अभी तक उसका कोई पता नही चल पा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment