जालौन-उरई। पीताम्बरा शक्ति पीठम के तत्वावधान मे योग शिविर का आयोजन मुरली मनोहर तालाब पर किया गया। इस दौरान योग शिक्षकों द्वारा प्राणायाम, मष्तिका, अनुलोम-विलोम, कपाल भारती तथा श्वसन आदि क्रियाओं को सिखाया गया।
पीताम्बरा शक्ति पीठम के तत्वावधान मे सोमवार को सुबह साढ़े 5 बजे तालाब पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक आलोक खरे व योगेश कुलश्रेष्ठ ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि तमाम क्रियाओं को सिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम नारायण दीक्षित ने की। संचालन विद्यासागर मिश्रा ने किया। इस मौके पर ब्रजेंद्र दूरवार, देवेंद्र द्विवेदी, गजेंद्र सिह, प्रशांत पुरवार, अरविंद श्रीवास्तव, सुषमा देवी, त्रिवेणी, रेखा आदि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों ने कार्यक्रम मे शामिल होकर योग सीखा।






Leave a comment