जालौन-उरई। देवनगर चैराहे पर लगे सरकारी हैंडपंपो पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है जिससे राहगीर पानी की बूंद-बंूद को तरस रहे हैं और यात्री दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन जानबूझ कर अनजान बना हुआ है।
जहां एक ओर भीषण गर्मी के चलते लोग प्यास से तड़पने को मजबूर हैं तो वहीं देवनगर चैराहे के बस अडडे पर यात्री सरकारी हैंडपंपों के होते हुए भी प्यास बुझाने के लिये इधर-उधर भटक रहे हैं। वजह यह है कि हैंडपंपो के आस पास ठिलिया लगा कर दुकान चला रहे लोगों ने अपना कब्जा जमाये हुये। बाहर से आये यात्रियो को हैंडपंप दिखाई नही देता जिसके चलते वे लोग उन्हीं दुकानदारों से पन्नी मे भरा दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जो लोग स्थानीय है वे लोग हैंडपंप तक पहुंच तो जाते है लेकिन वहां पड़ी गंदगी को देख कर उनको भी निराशा झेलनी पड़ती है। प्रशासन इस विसंगति का कोई निदान नही कर रहा है।

Leave a Reply

Recent posts