कोंच-उरई। गश्त पर निकली चैकी पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस बेचते रंगे हाथों पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह चैकी इलाके में गश्त पर थे। जब वे महेशपुरा रोड पर पुलिया के समीप पहुंचे तो एक व्यक्ति उन्हें देख कर भागने लगा। संदेह के आधार पर पीछा करते हुये चैकी इंचार्ज ने उसे दबोच लिया और जब उसकी खाना तलाशी ली तो उसकी जेब से 125 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी नदीम पुत्र इस्माईल निवासी भगतसिंह नगर कोंच ने बताया कि वह काफी समय से चरस बेचने के धंधे में लिप्त है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में उसे जेल भेज दिया है।






Leave a comment