उरई।  जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने वारंटी को पकड़ लिया। इसके पास से तमंचा व कारतूस किए गए हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उप निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह हमराहियों संग गश्त पर थे, तभी डीवीसी तिराहे के पास से वारंटी  रामनारायन गुप्ता पुत्र गोविंद दास निवासी शेरशाह थाना पूंछ पकड़ में आ गया । जिसके पास से तमंचा, कारतूस भी जामा तलाशी में मिले । एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि  जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुकेश कुमार सिंह के अलावा आनंद कुमार सिंह, रिंकू कुमार, रवि भदौरिया, नीतू सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


 

Leave a comment

Recent posts