उरई। आटा पुलिस ने हैदलपुर गांव में एक जुए के अडडे पर अचानक छापा मारा जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पकडे गये जुआरियों के नाम पवन कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रताप भान, धरम सिंह बताये गये हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 2652 रुपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद की गई। चारों आरोपियों का गैम्बलिंग एक्ट में चालान कर दिया गया।







Leave a comment