कोंच (उरई)। जालौन आज  निकाय चुनाव की होने बाली मतगणना के लिये प्रशासन ने फूलप्रूफ व्यवस्था की है जिसके चलते निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े लोगों के अलावा बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के नजदीक तक फटकने भी नहीं पायेंगे। आज मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे अपर जिलाधिकारी आरके सिंह तथा एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने अधीनस्थों को जरूरी हिदायतें दीं। उन्होंने अबकी दफा कमरों के बाहर बरामदों में मतगणना की मेजें लगाने और उनके आसपास वैरीकेटिंग करने के निर्देश दिये हैं।

शुक्रवार की प्रातः 8 बजे से चुनाव की मतगणना यहां एसआरपी इंटर कॉलेज में होगी, 22 नबंवर को हुये मतदान के बाद कोंच नगर पालिका व नदीगांव नगर पंचायत की मतपेटियां भी वहीं कड़े पहरे में रखी गईं हैं। आज एडीएम आरके सिंह तथा एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिये। यहां गौरतलब यह है कि आरओ तथा एआरओ की ढील पोल के कारण वहां अभी टेबिलें लगाने और वैरीकेटिंग कराने के काम में बिलंब हो रहा था जिसके चलते एडीएम ने स्थानीय प्रशासन को यह व्यवस्था अपने हाथों में लेने के लिये कहा है। तहसीलदार भूपाल सिंह ने प्रधानाचार्य कक्ष के बाहरी बरामदे के अलावा स्कूल के कक्षों के बाहर बरामदे में टेबिलें लगवाने का ब्लू प्रिंट ठेकेदार को दे दिया है। उन्होंने बताया है कि नदीगांव नपं अध्यक्ष और सभासद पद की चारों टेबिल स्ट्रांग रूम के बाहर ही बरामदे में लगाई जायेंगी। कोंच नपा के चार टेबिल भी उसी बरामदे में लगेंगे जबकि उन्नीस टेबिल कक्षाओं के बाहर बाले बरामदे में लगाई जायेंगी। प्रत्याशियों तथा उनके एजेंटों को स्कूल के मुख्य गेट से प्रवेश देने के बजाये दूसरे गेट से जाने दिया जायेगा, मुख्य गेट सिर्फ अधिकारियों या मतगणना कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों की आवाजाही के लिये होगा। इस दौरान एसएसआई मनोज सिंह, एसआई रामकुमार सिंह चौहान, मोहम्मद आजाद आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a comment