उरई। कोंच रोड पर बस स्टैण्ड के पास शनिवार को दिन दहाड़े गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में मोटर साइकिल मैकेनिक सलमान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक गोली चलाने वाले फरार हो चुके थे। घटना का कारण अभी ज्ञात नही हो सका है। पुलिस गोली चलाने वाले को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

Leave a comment

Recent posts