उरई। फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद परेशान युवक ने सुरक्षा के लिए कोतवाली में दस्तक दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी निवासी सौरभ सेंगर ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिन से जान से मार डालने की धमकियां दी जा रहीं हैं। जिससे वे अपने को बुरी तरह भयभीत महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने उनसे लिखित तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने कहा कि दोषी चिन्हित हो जाने पर उसके खिलाफ कठोर कदम उठाये जायेगें।

Leave a comment

Recent posts