उरई। अंबेडकर महासभा जालौन के पदाधिकारियों की बैठक बघौरा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले के जन्मोत्सव पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण एवं महिला सशक्तीकरण सम्मेलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भग्गूलाल बाल्मीकि ने इसे लेकर बताया कि सम्मेलन के लिए स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर तय किया गया है। इसमें बहराइच की सांसद साध्वी सवित्री बाई फुले और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी निर्मल व प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश चैधरी सहित कई जानीमानी हस्तियां मौजूद रहेगीं।
महासभा की जिला महामंत्री अनिल जाटव ने बताया कि सम्मेलन में वे सभी संगठन आमंत्रित किये गये हैं जो दलित पिछड़े समाज में शिक्षा एवं जागरूकता का अभियान चलाते आये हैं। इसके अलावा महिला जागरूकता के क्षेत्र में मील के पत्थर गाड़ने वाली क्रांतिकारियों को इस अवसर पर महासभा की ओर से सम्मानित भी किया जायेगा। जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि कार्यक्रम में अंबेडकर महासभा दलित अस्मिता आंदोलन का आगाज करेगी। जिले में दलित उत्पीड़न के मामलों में हो रही प्रशासनिक हीलाहवाली के खिलाफ रणनीति भी बनाई जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से सशक्तीकरण केंद्र प्रभारी अरविंद पहारिया, नरेंद्र प्रताप सिंह, दया कुमार जाटव, बृजमोहन जाटव, प्रेम नारायण अहिरवार, लल्लू भुआ, सुरेंद्र विक्रम वेद, तेज सिंह महेबा, अनिल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a comment