कालपी –उरई । जिला प्रशासन के निर्देशन में  शनिवार को सरकारी खेल के मैदान को खाली कराने का अभियान चलाया गया। वहीं गौशाला की जमीन को अवैध कब्जे से राजस्व विभाग की टीम के द्वारा मुक्त कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेवा विकास खंड के देवकली गांव स्थित खेल के मैदान की गाटा संख्या 36 रकवा 0.024 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 178 रकबा 0.004 हेक्टेयर भूमि में तमाम लोग अवैध कब्जे जमाए हुये हैं। प्रशासन के द्वारा खेल के मैदान की जमीन को चिन्हित कराया गया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला के निर्देशन में नायब तहसीलदार भान सिंह, कानूनगो शिव कुमार दुबे, लेखपाल रणविजय सिंह की राजस्व टीम ने खेल के मैदान की सरकारी जमीन को खाली कराया।

 

इसी प्रकार गौशाला समिति आलमपुर  के परिसर में अवैध कब्जे की शिकायत संस्थान के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने उपजिलाधिकारी से की थी। क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद दुबे ने 12-11-18 को स्थलीय निरीक्षण करके गोविंद नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध कब्जे की पुष्टि की । नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गोशाला की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करायी ।

Leave a comment