जालौन-उरई । किसान समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव की अध्यक्षता में नगर के बलदेव पैलेस गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं के द्वारा निस्तारण की मांग सरकार से की गई।
किसान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवर्धन परिहार एवं महासचिव आशीष की अध्यक्षता में एक सभा की गई जिसमें बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है । किसानों की फसल नष्ट हो रही है इसके बावजूद भी उनका कर्जा माफ नही किया जा रहा है । किसान आत्महत्या को मजबूर है तथा सरकार कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ मजाक कर रही है । किसान मंहगाई की मार से परेशान है । उन्हें उनके उत्पादन के सही दाम नही मिल पा रहा है । उसका पूरा लाभ बिचौलिऐ ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि सरकार जो भी योजनाएं चला रही है उनका सही लाभ आम जनता तक नही पहुंच पा रहा है । उन्होंने 10 समस्याओं का खाका खींचा और सरकार से मांग की है कि इन समस्याओं को शीघ्र दूर किया जाए । इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, चन्द्रपाल सिंह, शैलेंद्र व्यास, सुरेन्द्रपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, अभिलाख सिंह, शिव सिंह, विशाल निरंजन, अनिल कुमार सिंह, मानसिंह पाल, सुनील परिहार आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment