जालौन-उरई । शनिवार की रात्रि शराब के नशे में दबंग युवकों ने उदोतपुरा के पास बने पेट्रोल पंप पर शीशा तोड़कर सेल्समैन के साथ मारपीट की तथा एक लाख पांच हजार रुपए की नकदी लूट ली । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

ग्राम उदोतपुरा के पास बने पेट्रोल पंप के सेल्समैन फतेहसिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शनिवार की रात्रि 12 बजे अम्बरगढ़ निवासी लोकेन्द्र गुर्जर तथा उरई निवासी लकी अग्रवाल शराब के नशे में कार लेकर आए और दरवाजे पर लात मारने लगे जिससे उसका शीशा टूट गया । दोनों लोग अंदर घुस गए और मुझे गाली गलौच करने लगे । उन्होने मारपीट कर दी तथा उसमें रखे एक लाख पांच हजार रुपए छीनकर भाग गए । इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए ।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है । इस संदर्भ में कोतवाल देवेन्द्र सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है , लूट का नही है लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment