जालौन-उरई । छेड़छाड़ की घटनाएँ तमाम सख़्ती के वाबजूद रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के युवक ने जबर्दस्ती करने की कोशिश की । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
मामले में सौरभ पटेल नाम के एक युवक के अलावा उसका सहयोग करने में एक महिला चंदसा को भी आरोपित किया गया है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन खबर है कि पीड़िता के पिता पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा है।







Leave a comment