जालौन-उरई । नगर के छत्रसाल इंटर कॉलेज परिसर में मुस्लिम पसमान्दा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें तेरह जोडे विवाह बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए ।
पूर्व सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, दीपू त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष सपा इकबाल मंसूरी, सुरेंद्र मौखरी कार्यक्रम में ख़ासतौर पर उपस्थित थे । शहर काजी ने रजिया संग सोहिल, समीरा संग शोएब अख्तर, चांदनी संग शाहरुख, सायरा संग राजा, शबाना संग शाहरुख का रस्म रिवाज के साथ निकाह पढ़ा ।जिसमें समाज की ओर से बैड, कूलर, अलमारी, मोटरसाइकिल, बर्तन, कपड़े आदि दान दहेज का पूरा सामान दिया गया । इस मौके पर पूर्व विधायक दया शंकर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन से गरीब कन्याओ के विवाह हो जाते है तथा फिजूल खर्च पर लगाम लग जाती है वही इकबाल मंसूरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम की अब जरूरत है जिससे खर्च में बचत होती है ।इस मौके पर डॉ औसाफ़ अंसारी, सलामत, सफीक, अशफाक़ राइन समेत तमाम लोग उपस्थित थे।







Leave a comment