उरई । कुठौंद थाने के नौरेजपुर में रविवार की शाम मवेशी वाड़े में अचानक लगी आग में लगभग 50 हजार रुपए का सामान जल गया । बाड़े में बंद कई मवेशी भी इसमें झुलस गए । आग लगाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है ।
नौरेजपुर में जब्बार खां के मवेशी बाड़े में आज शाम आग की लपटे उठाने लगी जिससे गाँव में अफ़रा तफ़री मच गई । अग्निकांड में कपड़े खाने पीने का सामान और कई अन्य चीजें खाक हो गयीं । खबर पा कर पुलिस गाँव पहुंच गई लेकिन खबर की जाने के वाबजूद काफी देर तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी थी ।







Leave a comment