
उरई । कुठौंद ब्लाक में ग्राम पंचायत वावली के प्रधान और जिला ग्राम पंचायत संघ के अध्यक्ष अजय दीक्षित को भारतीय सवर्ण मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । दूसरी ओर पत्रकार रानू शुक्ला को मोर्चा का राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया गया है ।
पूरे कुठौंद क्षेत्र में इन नियुक्तियों से हर्ष की लहर दौड़ गई है । लोगों ने दोनों का अभिनन्दन करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और उनके दमदार नेतृत्व में सवर्णों के साथ हो रही नाइंसाफ़ी ख़त्म होने की आशा प्रकट की ।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नीतू सिंह , पवन शर्मा, अमित सेंगर, गोलू तिवारी, आमोद गुप्ता, पारस पुरवार,रवि चौवे,अमित गुप्ता,सौरभ पांडेय, सोनू, गुड्डू पण्डित, हिमांशु त्रिपाठी,विवेक, विवेक त्रिपाठी, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
सवर्णों के हित में काम करेंगे
अजय दीक्षित ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि किसानों के भीषण परेशानीका कारण बनी अन्ना गाय की समस्या के निदान के लिए हर गांव में गौशाला बनाई जानी चाहिये । 28 नवम्बर दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी के लिए कुठौन्द में ज्ञापन दिया जाएगा ताकि राज्य सरकार पर इस दिशा में कदम उठाने के लिए दबाब बनाया जा सके । ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की जायेगी ।







Leave a comment