उरई। रविवार को कस्बा एट में सड़क पार करते समय किसान की लोडर से कुचल कर मौके  पर ही मौत हो गई । हादसे के बाद दुर्घटना करने वाले वाहन का चालक रफ़्तार तेज करके भाग निकला ।

चावनपुरा निवासी भूपेन्द्र उर्फ मनोज (40 वर्ष ) खेत पर जाने के लिए एट कस्बे में सड़क पार कर रहा था । इसी दौरान हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंप के पास हाईवे पर तेज स्पीड में आ रही डी सी एम उसे कुचलते हुए निकल गई जिससे उसकी वहीं मौत हो गई । इस बीच चालक डी सी एम रफ़्तार तेज करके भाग गया । बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Leave a comment