उरई । कस्बा आटा में सोमवार को बैंक के भीतर गए ग्राहक की मोटर साइकिल पार हो गयी । पीड़ित ने यह सूचना पुलिस को दे दी है ।

कस्बा आटा निवासी महेंद्र सिंह स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में शाम को किसी काम से गए थे । इस दौरान वे अपनी हीरो डीलक्स मोटर साइकिल यूपी 92 एन 2013 बाहर खड़ी करके बैंक के भीतर चले गए । बाद में जब वे बाहर निकल कर आए तो मोटर साइकिल गायब मिली । उन्होने बहुत खोजा लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला । उन्होने पुलिस को सूचना दे दी है ।

Leave a comment