उरई । मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने गुरुवार को 2 दिन के कार्य बहिष्कार के बीच मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा । इसमें 13 सूत्री मांगों को ले कर चेतावनी दी गई कि अगर इन पर 1 माह में सकारात्मक फ़ैसला न लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी ।

संघ के अध्यक्ष विजय शरण दुबे और मंत्री बृजेश कुमार निरंजन ने बताया कि मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट का नाम सभी जिलों में जनपद सचिवालय करने , लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के लिए नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रमोशन , कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय कर्मियों के बराबर वेतन और पुरानी पेंशन की बहाली आदि मांगे ज्ञापन में शामिल हैं ।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष और सचिव के अलावा शिवनंदन , प्रदीप कुमार , विनय प्रजापति और रमाकांत गुप्ता शामिल हैं ।

Leave a comment