उरई । शासन की जनपद के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी और महानिरीक्षक पंजीयन मिनिस्ती एस ने गुरुवार को अपने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अल्पना बरतारिया के अनुपस्थित होने पर उन्होने नाराज़गी प्रकट की । उन्होने तत्काल सी एम ओ को मौके पर तलब किया ।

 

नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में जा कर भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं को ले कर जानकारी ली । आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी की और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद होने पर भी गुस्सा जताया । उन्होने कहा कि संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा । इस दौरान उन्होने कालेज के प्रधानाचार्य को आशा ज्योति केंद्र को कालेज में ही शिफ्ट करने के निर्देश दिये ।

राजकीय मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद उन्होने नगर पालिका का भी निरीक्षण किया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ,उप जिलाधिकारी विकास कश्यप , नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा , अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे ।

 

Leave a comment