कोंच-उरई । इलाके के भ्रमण पर निकले एसडीएम गुलाब सिंह और सीओ संदीप वर्मा ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पिंडारी का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्हें तमाम खामियां मिलीं। इन कमियों को दूर करने की हिदायत वार्डेन को देते हुये उन्होंने पूरी रिपोर्ट बना कर डीएम को भेजी है।

शुक्रवार को एसडीएम गुलाब सिंह सीओ संदीप वर्मा के साथ पिंडारी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंच गये। जब वे 10.25 बजे विद्यालय में दाखिल हुये तो वहां हड़कंप मच गया। हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया तो पार्ट टाइम बाली चार शिक्षिकाओं में से एक भी उपस्थित नहीं मिली। जब उन्होंने कक्षाओं का रुख किया तो किसी भी कक्षा में टीचर पढाती नहीं मिलीं। इस स्थिति को उन्होंने नाकाबिले बर्दाश्त बताते हुये वार्डेन को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि सैकड़ा भर बच्चों का भबिष्य उनके हाथों में है, अगर इसी तरह शिक्षा दीक्षा होगी तो बच्चियों का तो पूरा भबिष्य ही चौपट हो जायेगा। इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर पर सरसरी निगाह डाली, किचेन चेक किया और छात्राओं से भी बात कर उनकी समस्यायें जानने का प्रयास किया। विद्यालय परिसर में गंदगी के अंबार देख एसडीएम ने काफी नाराजगी जताई और नियमित साफ सफाई करने की हिदायत दी। निरीक्षण की रिपोर्ट उन्होंने डीएम को भेजी है।

Leave a comment