
ग्राम जरा में संपन्न सम्मेलन में एसडीएम व इलाके के संभ्रांत लोगों ने नव युगलों को दिया आशीर्वाद
कोंच-उरई । विकास खंड नदीगांव के ग्राम जरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ग्यारह जोड़ों ने अग्नि के गिर्द फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामा। एसडीएम गुलाब सिंह सहित इलाके के तमाम संभ्रांत जनों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर नव युगलों को आशीर्वाद दिया। एसडीएम ने इस अवसर पर कहा कि आज के दौर में आम आदमी आर्थिक तंगी के हालातों से जूझ रहा है और शादी व्याह का खर्च उठा पाने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीबों की कन्याओं के हाथ पीले कराने का सबसे बढिया माध्यम हैं। इस तरह के आयोजनों को और भी बढावा दिये जाने की जरूरत है।
ग्राम जरा निवासी बलवानसिंह कुशवाहा के संयोजकत्व में सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ग्यारह जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे। वैदिक रीति से इन जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी में काम आने बाला तमाम सामान भी प्रदान किया गया। इलाके के सैकड़ों गणमान्य लोगों के अलावा एसडीएम कोंच गुलाब सिंह, थानाध्यक्ष नदीगांव शिवगोपाल वर्मा, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह गुर्जर, दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष जमींपाल सिंह गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन पाल आदि ने नव युगलों को सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनायें दीं। संचालन अधिवक्त रामशरण कुशवाहा ने किया। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान दयाराम कुशवाहा, उमाचरन कुशवाहा, रामसिया पाल, ब्रजभूषण, रामलखन कुशवाहा, परमाईं कुशवाहा, लाखनसिंह कुशवाहा, अयोध्याप्रसाद आदि मौजूद रहे।
ये जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र बंधन में
जरा गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जिन जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक दूजे का हाथ थामा उनमें रोशनी लोहई संग राजकुमार कूंड़ा, काजल घुसिया संग नीलेश मलकपुरा, नेहा अंडा संग जीतू लौना, रश्मि उरई संग जितेन्द्र भदेवरा, ज्योति कोंच संग आशीष कैथी, राखी खकसीस संग रामखिलौने मटेला भिंड, बर्षा सिकरी संग चंद्रशेखर महेशपुरा, ओमकेशी भेंड़, संग सुरेन्द्रसिंह साकिन, प्रतीक्षा चिरगांव संग प्रमोदकुमार गांगेपुरा, पूनम कोंच संग राकेश कैलिया, अंजली बसोव संग दीपक जरा शामिल हैं।







Leave a comment