उरई । कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव में आतंकित कर किसान को अपनी खेती बेचने के लिए मजबूर करने का दुस्साहस सामने आया है । पीड़ित ने इसके लिए असलहा लहराते हुए घर में घुसे दबंगों की वीडियो फिल्म पुलिस को सौंप दी है ।

पीड़ित लल्लन सिंह ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दे कर बताया कि गत 12 नवम्बर को सुबह तड़के गांव के ही मलखान ,श्याम जी व विमलेश पुत्रगण ऊधव और रामू पुत्र विशम्भर, लल्लूराम पुत्र जमुनादास , और महेश व बलराम पुत्रगण लल्लूराम असलहों के साथ घुस आए और कहने लगे कि तुम अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच दो वरना ठीक नहीं होगा । उनके तेवर देख कर वह भीतर एक कमरे में पूरे परिवार के साथ घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया । तब वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए ।

बाद में उन्होने डायल 100 पर सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुँची तो उन्होने असलहों की वीडियो रिकार्डिंग उन्हे दिखायी । पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंप दी ।

Leave a comment