उरई। शुक्रवार को पुलिस के यातायात माह के अंतिम दिन झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में जोशीला समापन समारोह आयोजित किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने लोगों से कहा कि अपने बच्चों को उनके जन्मदिन पर हेल्मेट गिफ्ट करें ताकि शुरू से वे इसके अभ्यस्त हो सकें । उन्होने कहा कि हेल्मेट से हादसों में होने वाली कई अकाल मौतों को टाला जा  सकता है ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाने और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट की अनिवार्यता पर बल दिया । उप जिलाधिकारी विकास कश्यप , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धनवीर सिंह और सर्वेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्घटनाओं से बचाव के कई टिप्स दिये । संचालन युद्धवीर सिंह कंथरिया  ने किया । एल्ड्रिच के प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया ने कहा कि  गत 5 वर्षों से यातायात जागरूकता के लिए भूमिका निर्वाह कर उनका स्कूल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा है । नगरपालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment