जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह के दौरान नाबालिग छात्रा के गायब होने सवे खलबली मच गई । पीड़ित पिता ने इसे ले कर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । इसके बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट पड़ी है ।
उक्त गाँव में अपने परिवार की एक शादी में शामिल कक्षा 7 की एक छात्रा लापता हो गई जिसके संबंध में परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका । पीड़ित पिता ने गांव के युवक राहुल कुमार पुत्र लाखन सिंह ग्राम गायर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू की है ।







Leave a comment