उरई । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी लल्लू भैया ने बंगरा के युवा नेता राघव परिहार को अपनी कार्यसमिति में जिला मंत्री मनोनीत किया है ।

इस घोषणा के बाद बंगरा में हर्ष की लहर दौड़ गई । बंगरा में जोरदार जश्न मना कर राघव का अभिनन्दन किया गया । इस मौके पर सुभाष पिंडारी, अनुराग दुबे , विकास श्रीधर , शिवम द्विवेदी ,राहुल परिहार , भरत भदौरिया , सनी गुर्जर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a comment