
माधौगढ़ –उरई । स्थानीय बडी माता मंदिर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को हुई बैठक में जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. दिलीप सेठ और बतौर विशिष्ट अतिथि हरिओम बाजपेयी व विवेक गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष तरुण तिवारी , संचालन अंकित कस्तवार ने किया।
इस अवसर पर दिलीप सेठ ने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार ने जीएसटी लागू करके छोटे व्यपारियों को तबाह कर दिया । उन्होने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सैंपल के नाम पर व्यापारी भाइयों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा । उन्होने व्यापारी बंधुओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संगठन से जुड़े लोगों से सम्पर्क करें, संगठन आपकी लड़ाई लड़ने का कार्य करेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष तरुण तिवारी ने इस दौरान नगर की कार्यकारणी का ऐलान किया जिसमे दीपक सिंह राजावत को अध्यक्ष , शिवम कनकने,आकाश महतेले व आशुतोष दुबे को उपाध्यक्ष, रहबर खान,अमन शिवहरे और सोनू सोनी को महामंत्री,अभिषेक सोनी को मीडिया प्रभारी, नफीस खान,नीलेश तरसोलिया,अनमोल सोनी को सदस्य और पवन गेंडा, सन्तराम मिसुरिया,लल्ला सोनी,दिनेश कनकने और रामकुमार राठौर को संरक्षक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष दुबे,मोहित सिंह,रिंकू तरसोलिया,कौशलेन्द्र सिंह प्रधान,सुमित, पंकज रावत , धर्मेंद्र डेंगरे गुप्ता,कम्मोद प्रताप, अनीस खान और विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।







Leave a comment